नवरात्रि हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो मां दुर्गा की पूजा आराधना के लिए जाना जाता है । नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। यह त्यौहार वर्ष में दो बार सार्वजनिक तरीके से मनाया जाता है अप्रैल के महीने में आता है।
नवरात्रि के दौरान भक्त मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए व्रत, पूजा, भजन और आरती आदि करते हैं। इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना भी अति आवश्यक है, जिससे मां दुर्गा की कृपा और सिद्धियां प्राप्त हो सके।
नवरात्रि में क्या करना चाहिए ?
- नवरात्रि के दौरान रोजाना सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और मां दुर्गा की पूजा करें। इससे आपको दुर्गा माँ की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
- मां दुर्गा को उनकी प्रिय वस्तुओं का भोग लगाएं।माँ दुर्गा इससे बहुत प्रसन्न होंगी।
- नवरात्रि के दौरान सात्विक भोजन करें।सात्विकता नाकारात्मिक्ता को नष्ट कर देती है।
- नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के भजन और आरती करें।
- नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा करें।नौ रूपों की पूजा करने का एक अलग ही महत्व है, इससे आपको विशेष शक्तियां प्राप्त होंगी।
- नवरात्रि में ज्यादातर लाल रंग की वस्तुएं ही उपयोग में लें, लाल रंग माता को बहुत ही प्रिय है।
नवरात्रि में क्या न करें ?
- नवरात्रि के दौरान मांस, मछली और शराब का सेवन न करे। यह आपके मन में तामस उत्पन्न करेगा। तामस एक ऐसी चीज़ है जो आपको कभी भी आध्यात्म में आगे नहीं बढ़ने देगा।
- नवरात्रि के दौरान अशुभ या अपशब्द न बोलें।इन दिव्य नै दिनों में सदा पवित्र शब्दों का ही प्रयोग करें। पवित्र शब्द आपके शरीर में बहुत पवित्रता भर देगी। पवित्रता ही आपके चरित्र को अच्छा बना सकती है।
- नवरात्रि के दौरान झूठ न बोलें।सदैव सच्चाई के पथ पर ही चलें।
- नवरात्रि के दौरान नाखून और बाल न काटें। शास्त्रों में कोई भी हिन्दू त्यौहार पे बाल और नाखून काटना वर्जित मन गया है। ऐसा करने से देवता रुष्ट हो जातें है।
- नवरात्रि के दौरान चमड़े की चीजों का उपयोग न करें।चमड़े की वास्तु पहनना भी मांस खाने जितना की बड़ा पाप होता है **
नवरात्रि में ध्यान रखने योग्य अन्य बातें :
नवरात्रि के दौरान सकारात्मक रहें और मां दुर्गा से प्रार्थना करें कि वह आपको हर तरह के कष्टों से बचाएं। साधना और योग निरंतर करते रहें। **
नवरात्रि के दौरान दूसरों की मदद करें और जरूरतमंदों को दान दें। भगवन किस रूप में आप को दर्शन देदें इसकी कोई स्पष्टता नहीं है। हर व्यक्ति के अंदर भगवन का वास होता ही है।
नवरात्रि के दौरान अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखें। वातावरण की शुद्धता आपको अंदर से और भी शुद्ध कर देंगी।
महत्वपूर्ण बात
नवरात्रि के नौ दिन बहुत ही विशेष है, जो आप वर्ष भर में प्राप्त नहीं कर सकते है उसे आप इन दिव्या नौ दिनों में कर सकते है। यदि आपके पास समय हो तो रोज सुबह ब्रम्ह मुहूर्त में योग साधना जरूर करें | योग करने से आपको कुछ अलग ही अनुभव होगा।
नवरात्रि एक ऐसा अवसर है जब हम मां दुर्गा की आराधना कर सकते हैं और उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान इन बातों का ध्यान रखकर हम मां दुर्गा को प्रसन्न कर सकते हैं और उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं।